आतंकवादियों को रोकने के लिए सेना की ओर से फायरिंग की गई. जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने झज्जर कोटली नाके के पास अचानक फायरिंग शुरू कर दी.
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर को एक बार फिर आतंकवादियों ने दहलाने की कोशिश की है. बुधवार (12 सितंबर) सुबह आतकंवादियों ने नेशनल हाइवे को निशाना बनाकर हमला किया. बताया जा रहा है कि 3 से 4 आतंकवादी एक ट्रक में सवार होकर नेशनल हाइवे को पार करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने सेना के जवानों पर हमला किया. इस हमले में सेना के एक जवान के घायल होने की पुष्टि हुई है. वहीं, पुलिस और सेना ने पूरे कटरा में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
ट्रक में पुलिस को मिली एके-47
जानकारी के अनुसार हाइवे के पास ही एक ट्रक में पुलिस को एके-47, मैगजीन और कई राइफल मिली है. इस ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर को सेना के जवानों ने हिरासत में लिया है. इसके साथ ही दूसरे ट्रक से भागने वाले 2 से 3 संदिग्ध आतंकवादियों का सेना की ओर से पीछा किया जा रहा है.
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
नेशनल हाइवे पर हुए इस हमले के बाद स्थानीय प्रशासन ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही हाइवे से गुजरने वाली गाड़ियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी तरह से स्थिति काबू में नहीं होती है रास्ते को बंद रखा जाएगा. एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल हाइवे पर हालातों को काबू करने के लिए सेना के और जवानों को बुलाया गया है.