स्कूल या फिर रास्ते में बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म? मामले की जांच में जुटी पुलिस - Breaking News: Latest News Headlines, Current Live Breaking News from india

Tuesday, September 11, 2018

स्कूल या फिर रास्ते में बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म? मामले की जांच में जुटी पुलिस

बच्ची के साथ हुई हरकत के बाद परिवारवाले जब उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उन्होंने जांच के दौरान इसकी पुष्टि की.

Delhi protest


 नई दिल्ली : दिल्ली के मुखर्जी नगर के निरंकारी इलाके में स्थिति एक निजी स्कूल फिर सवालों के घेरे में है. इलाके में रहने वाले एक परिवार ने आरोप लगाया है कि स्कूल परिसर में मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत को अंजाम दिया गया. परिवारवालों का कहना है कि 4 सितंबर को जब बच्ची स्कूल से घर आई तो उसके पार्ट से ब्लड निकल रहा था.

डॉक्टरों ने की गलत हरकत की पुष्टि
बच्ची के साथ हुई हरकत के बाद परिवारवाले जब उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उन्होंने जांच के दौरान इसकी पुष्टि की. इतना ही नहीं एक डॉक्टर से जांच करवाने के बाद उन्होंने दोबारा किसी अन्य डॉक्टर से बच्ची की जांच कराई और एक समान तथ्य सामने आने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

पिता ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने पिता को शक है कि स्कूल में छुपम छुपाई खेल के बहाने किसी छात्र ने बच्ची के साथ शौचालय में गलत हरकत को अंजाम दिया. बच्ची के साथ ऐसी हरकत स्कूल में हुई इस खबर को सुनकर और भी पेरेंट्स और कुछ एनजीओ के लोग आज स्कूल के बाहर सड़क पर उतरे और रोड जाम करके प्रोटेस्ट किया और इंसाफ की मांग की.

जांच में की जा रही सहयोग-स्कूल प्रशासन
वहीं, इस मामले पर स्कूल प्रशासन का कहना है कि पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है. पुलिस को सभी सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए गए हैं. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्ची बिल्कुल खुशी थी और अपने पिता के साथ आराम से स्कूल जा रही थी. जबति पिता का ये भी आरोप है की पुलिस और लेडी अफसर बच्ची से पूछ रहे है कि बताओ कि पापा या दादा ने तो कुछ गलत हरकत नहीं की.

फिलहाल पुलिस ने सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में स्कूल प्रशासन के अलावा बच्ची के पिता और अन्य परिजनों से भी पूछताछ हो सकती है.