केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए क्रिकेटर, संजू सैमसन ने दिए 15 लाख रुपए - Breaking News: Latest News Headlines, Current Live Breaking News from india

Saturday, August 18, 2018

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए क्रिकेटर, संजू सैमसन ने दिए 15 लाख रुपए

भारतीय क्रिकेटर्स अपने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील कर रहे हैं

Cricket


तिरुवनंतपुरम : केरल में बाढ़ का कहर जारी है. केरल में बाढ़ से मरने वालों बढ़ती ही जा रही है. राज्य में कई स्थानों पर बचाव अभियान किए जा रहे हैं. एर्नाकुलम, त्रिशूर और चेंगन्नूर जिलों में कुछ लोगों की मौत की खबर है. बारिश से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में अलुवा, चलाकुडी, अलाप्पुझा, चेंगन्नुर और पत्तनमतिट्टा जैसे इलाके शामिल हैं. 9 अगस्त से शुरू हुई बारिश ने लाखों लोगों को बेघर और करोड़ों रुपए की संपत्ति को तबाह हो चुकी है हालांकि शनिवार को बारिश धीमी होने से इडुक्की बांध का जलस्तर भी कम हुआ लेकिन बाढ़ द्वार खुले रहने के कारण पानी अभी भी बाहर निकल रहा है.

केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के मदद के लिए देशभर से लोग सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय और क्रिकेटर भी केरल में मदद के लिए आगे आए हैं. ये खिलाड़ी ना केवल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं, बल्कि अपने सोशल मीडिया के जरिये और लोगों से भी मदद की अपील कर रहे हैं. क्रिकेटर संजू सैमसम ने 15 लाख रुपयों की मदद की और बाकी लोगों से भी मदद की अपील कर रहे हैं.