पाकिस्तान ने अपनाई 'मोदी सरकार' की तरकीब, बचाए 4300 करोड़ रुपए - Breaking News: Latest News Headlines, Current Live Breaking News from india

Tuesday, September 11, 2018

पाकिस्तान ने अपनाई 'मोदी सरकार' की तरकीब, बचाए 4300 करोड़ रुपए

पाकिस्तान ने साल 2016 में दुनिया भर की तेल कंपनियों से मोल-भाव करके नेचुरल गैस खरीदने की डील की थी. इस डील के तहत पाकिस्तान मौजूदा रेट की अपेक्षा सस्ती दर पर अगले 10 साल तक नेचुरल गैस खरीदेगा.

Pm Narendra Modi

इस्लामाबाद: हाल ही में पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में वहां की सभी राजनीतिक पार्टियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा, लेकिन इस बार उन्हीं के फॉर्मूले को आजमाकर लाभ उठाया है. दरअसल, पाकिस्तान ने साल 2016 में दुनिया भर की तेल कंपनियों से मोल-भाव करके नेचुरल गैस खरीदने की डील की थी. इस डील के तहत पाकिस्तान मौजूदा रेट की अपेक्षा सस्ती दर पर अगले 10 साल तक नेचुरल गैस खरीदेगा. इस डील में पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 4300 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि डील की यह तरकीब पहले भारत की मोदी सरकार ने अपना चुकी है. पाकिस्तान की सरकारी तेल कंपनी पाकिस्तान स्टेट ऑयल (पीएसओ) की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि नेचुरल गैस खरीदने की डील में पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का फायदा हुआ है.

ठीक एक साल पहले भारत ने की थी ऐसी डील
मालूम हो कि पाकिस्तान से ठीक एक साल पहले यानी साल 2015 में भारत सरकार ने ऐसी ही एक डील की थी. भारत की सरकारी कंपनी और सबसे बड़ी एलएनजी की इंपोर्टर पेट्रोनेट एलएनजी ने 2015 में कतर की सरकारी गैस प्रोड्यूसर कंपनी रासगैस के साथ एक डील की थी. इस डील में भारत को पहले की अपेक्षा आधी कीमत पर नेचुरल गैस की आपूर्ति हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा था कि इस डील से भारत को 8,000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. इस डील के तहत भारत को साल 2028 तक इसी कीमत पर गैस मिलती रहेंगी